Dark Mode
दो दिवसीय महिला डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

दो दिवसीय महिला डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 
सूरतगढ़  .  पशु विज्ञान केंद्र सूरतगढ़ द्वारा महिलाओं के लिए दो दिवसीय संस्थागत वैज्ञानिक डेयरी फार्मिंग विषय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.राजकुमार बेरवाल ने वैज्ञानिक तरीके से डेयरी फार्मिंग का महत्व बताते हुए गाय, भैंस से हम स्वच्छ दूध उत्पादन, और अधिक मुनाफा तभी प्राप्त कर सकते हैं जब वैज्ञानिक विधि द्वारा पशुओं का प्रबंधन हो तथा संतुलित आहार, टीकाकरण कर्मी नाशक दवा आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन इत्यादि को समय-समय पर अपनाएं और और केंद्र के डॉ. मनीष कुमार सेन ने देसी नस्लें जैसे राठी, थारपारकर, साहीवाल, गिर के विशिष्ट पहचान तथा विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया और पशुओं में साइलेज और एजोला हरे चारे का महत्व भी बताया  और केंद्र द्वारा दी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां को पशुपालक अपनाएं और केंद्र द्वारा संचालित प्रयोगशाला में  दूध गोबर, खून, ब्रूसेलोसिस, के विभिन्न प्रकार की जांचो के बारे में विस्तार से बताया इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न जिलों से कुल 40 महिलाओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!