Dark Mode
इंदौर टेस्ट में INDIA की हार,ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीते

इंदौर टेस्ट में INDIA की हार,ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीते


इंदौर . ऑस्ट्रेलिया ने भारत से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की वापसी की। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा।

मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को मेहमान टीम को जीत के लिए 76 रनों का छोटा-सा टारगेट मिला था, हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने दिन की दूसरी ही बॉल पर उस्मान ख्वाजा को शून्य पर आउटकर भारतीय फैंस की उम्मीदें जगा दी। भारतीय स्पिनर्स शुरू के 11 ओवर प्रभावी भी रहे, लेकिन 12वें ओवर में बॉल बदलते ही परिस्थितियां बदल गईं। ट्रेविस हेड 49 और मार्नस लाबुशेन 28 नाबाद रहे।

इससे पहले, भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाते हुए 75 रनों की बढ़त हासिल की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाते हुए पहली पारी में 88 रनों की बढ़त बनाई। भारत पहली पारी में 109 रन पर सिमट गया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!