Dark Mode
भारत ने Asian Games में जीते 100 पदक, CM Yogi Adityanath ने दी शुभकामनाएं

भारत ने Asian Games में जीते 100 पदक, CM Yogi Adityanath ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय महिला कबड्डी टीम को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शनिवार को एशियाई खेलों में जैसे ही स्वर्ण पदक जीता इसी के साथ चीन के हांग्जो में आयोजित हो रहे एशियाई गेम्स में भारत के 100 मेडल पूरे हो गए। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के साथ भारत का 100 वां पदक जीतकर महिला कबड्डी टीम को इतिहास रचने के लिए शुभकामनाएं। उनका कौशल, दृढ़ता और टीम वर्क महिला एथलीट की आगामी पीढ़ी को प्रेरित करता है। यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है, जय हिंद।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में खिलाड़ियों द्वारा दो पदक जीते जाने पर भी शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि एशियन गेम्स में कंपाउंड तीरंदाजी में खिलाड़ियों को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। प्रवीण ओजस देवताले ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अभिषेक ने रजत पदक जीता, जिन्में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

बता दें कि कंपाउंड तीरंदाजी का मुकाबला शनिवार सुबह खेला गया जिसमें ओजस प्रवीण देवता लेने अभिषेक वर्मा को माता देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। अभिषेक वर्मा ने रजत पदक हासिल किया। यह मुकाबला बेहद रोचक था जो गुरु और शिष्य के बीच में था। इस मुकाबले में 21 वर्ष के वर्ल्ड चैंपियन ओजस प्रवीण देवता लेने 34 वर्षीय अभिषेक वर्मा को 149-147 से मात दी। बता दें कि ओजस प्रवीण देवताले पुरूष टीम और मिक्स्ड डबल्स में स्वर्ण पदक जीत चुके है।

गौरतलब है कि एशियन गेम्स में इस बार भारत ने 100 मेडल हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

भारत ने इस लक्ष्य को सफलता के साथ हासिल कर लिया है। महिला कबड्डी टीम ने जैसे ही शनिवार को गोल्ड मेडल जीता वैसे ही भारत की झोली में एशियन खेलों में 100 मेडल पूरे हो गए है। बता दें कि भारतीय महिला टीम का ये तीसरा खिताब है। इससे पहले जकार्ता में खेले गए एशियन खेलों में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!