इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने बांटे पोषण किट
कोटा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी,कोटा के भवन में सोमवार को 'प्रधानमंत्री-टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन एमबीएस परिसर में किया गया। संचालक जगदीश जिंदल व महेन्द्र शर्मा ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए आयोजित कार्यक्रम में 350 रोगियों को पोषण किट का वितरण इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने किया। किट वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला,विशिष्ट अतिथि प्रेम भाटिया व पंकज सोनी रहे।कार्यक्रम में डीटीओ डा.सत्यनारायण मीणा व सचिव सचिव रिछपाल पारीक,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व डाक्टर उपस्थित रहे। पोषक किट वितरण कार्यक्रम में प्रेम भाटिया व पंकज सोनी निक्षय मित्र बने।टी बी मुक्त हो राजस्थान हमारा स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने टीबी मुक्त देश का संदेश देते हुए कहा कि आओ हाथ बढायें टीबी मुक्त राज्य बनाएं। सरकार के साथ व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर प्रयास कर देश को टीबी मुक्त बनाने की राह प्रशस्त करनी होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत देश के सपने को पूरा करना होगा। उन्होने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीबी मुक्त भारत अभियान को प्राथमिकता दी है। जनभागीदारी की भावना से टीबी उन्मूलन की दिशा में सामूहिक रूप से काम कर इस बीमारी पर जल्द विजय पाई जा सकती है और टीबी मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होने कहा कि सोमवार को 350 मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया है इन रोगियों को 6 माह तक पोषण किट का वितरण किया जाएगा। निक्षय मित्र बन टीबी मुक्त बनाए देश संचालक जगदीश जिंदल ने अपने उद्बोधन में कोटा शहर वासियो को टीबी मुक्त करने के लिए निक्षय मित्र बनने का आव्हान किया। इस पर उपस्थित निक्षय मित्र प्रेम भाटिया व पंकज सोनी ने कहा कि शहर को बीमारी मुक्त बनाने के लिए हमें रेडक्रॉस का सहयोग बनना चाहिए। गत वर्षो के राजेश कृष्ण के नेतृत्व में रेडक्रॉस ने सराहनीय मानवीय जीवन रक्षण कार्य किए है। बाढ़ की त्रासदी हो या कोरोना की महामारी राजेश कृष्ण बिरला के नेतृत्व में रेडक्रॉस ने जनसेवा की मिसाल कायम की है। उन्होने कहा कि निक्षय मित्र बनकर समाज सेवा का मौका मिला है यह एक सुखद अनुभव है।