Dark Mode
इंदिरा गांधी सब्सिडी योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आज

इंदिरा गांधी सब्सिडी योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आज

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम



धौलपुर  । प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना का लाभार्थी उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को नगर परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। जिसमें जिलेभर से इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थी शामिल होंगे। जिनमे मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत योजना के प्रदेश भर के 36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में बटन दबाकर एक साथ 155 करोड़ से अधिक की सब्सिडी राशि का लाभ हस्तांतरित करेंगे। गौरतलब है कि योजना के तहत राज्य सरकार एलपीजी गैस एवं बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए से अधिक लगने वाली राशि सीधे उनके खाते में बतौर सब्सिडी प्रदान कर रही है। यानी बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत  कनेक्शन लेने वालों को गैस सिलेंडर केवल 500 रुपए में मिल रहा है।  जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने लाभार्थी उत्सव के सफल आयोजन के संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!