Dark Mode
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। विषय से अवगत लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि नयी दिल्ली द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद, सुबियांतो केभारत दौरा संपन्न करने के तुरंत बाद पाकिस्तान की यात्रा करने की संभावना नहीं है।हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जकार्ता ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के भारत दौरे के बाद पाकिस्तान की यात्रा की योजना बनाई है। भारत ने अब तक इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबियांतों के दौरे के दौरान उनके साथ व्यापक बातचीत करेंगे। भारत हर वर्ष विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। पिछले वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी 2023 में मुख्य अतिथि थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!