Dark Mode
रामपुरा वास रामगढ़ में महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ।

रामपुरा वास रामगढ़ में महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ।

महंगाई राहत कैंप में भागीदारी निभाएं महंगाई से राहत पाएं , विधायक गोपाल मीणा।

 
 
 
जमवारामगढ़  . रामपुरा वास रामगढ़ में महंगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवों के संग शिविर में बुधवार को एक बार फिर नेटवर्क सर्वर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। सरकार की 10 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए लोग सुबह 10 बजे से ही शिविर में आने लगे थे लेकिन नेटवर्क सर्वर नहीं चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विधायक गोपाल मीणा ने भी महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया ओर अधिकारी कर्मचारियों को सरकार की बहुद्देशीय फ्लैगशिप एवं महंगाई से राहत देने वाली योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाने के निर्देश। विधायक गोपाल मीणा ने सभी कार्मिकों को कहा की फ्लैगशिप योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसलिए सभी कार्मिक पूरी तैयारी के साथ कैंप में आएं। 
कैंप में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहन दोराता ने विधायक गोपाल मीणा, जिला पार्षद राजेश कुमार अटल, पंचायत समिति सदस्य धोली देवी गुर्जर, उप सरपंच हजारीलाल गुर्जर, सीनियर सिटीजन हनुमान नायला, समाजसेवी सुरज्ञान फागणा, ब्लाक कांग्रेस संगठन महामंत्री हाजी इस्लामुद्दीन, मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। 
  उन्होंने वहां मौजूद शिविर प्रभारी एसडीएम चिमनलाल मीणा को महंगाई राहत रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों से आवेदन लेने के निर्देश दिए। 
 
 
शिविर में सबसे पहले सुबह 10:30 बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए रामपुरा वास निवासी तारा देवी, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लिए देवनारायण गुर्जर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लिए छोटा देवी एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के मंदोदरी देवी शिविर में पहुंची। विधायक गोपाल मीणा ने सभी को योजनाओं के गारंटी कार्ड सोंपे। 
 शिविर में लोग राजस्व, बिजली, पंचायतराज व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित निजी व सार्वजनिक काम लेकर पहुंचे। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहन दोराता, समाजसेवी सुरज्ञान फागणा, लक्ष्मीनारायण मीणा एवं उप सरपंच हजारीलाल गुर्जर ने 
 शिविर में मौजूद रहकर लोगों की मदद की। 
 
*सरकारी नौकरी बताकर खाद्य सुरक्षा से नाम काटा*
 
 धाऊपुरा निवासी रमेश चंद पुत्र नाथूलाल गुर्जर ने बताया की कर्मचारियों की लापरवाही के कारण राशनकार्ड में सरकारी कर्मचारी बताकर खाद्य सुरक्षा से उसका नाम हटा दिया गया। तब विधायक गोपाल मीणा ने राशन डीलर नरेश बुनकर को मोके पर बुलाया और पीड़ित को गेहूं देने के निर्देश दिए। ओर एसडीएम को मामले की जांच कर पीड़ित का पुनः खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर में एसडीएम चिमनलाल मीणा, तहसीलदार राकेश मीणा, नायब तहसीलदार कैलाश चंद मीणा एवं सहायक अभियंता जेवीवीएनएल जमवारामगढ़ आर के परेवा सहित सभी कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!