Dark Mode
शिविर में दी बालविवाह कानून की जानकारी

शिविर में दी बालविवाह कानून की जानकारी

 
रतनगढ । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू रविन्द्र कुमार एवं सचिव प्रमोद बंसल के निर्देशानुसार   अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति  ऋषि कुमार के निर्देशन में स्थानीय के.पी.एस विद्यालय प्रांगण में बाल विवाह निषेध अभियान के तहत  "जागरूकता शिविर" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सामाजिक कार्यकर्ता संतोष "बाबू" इंदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल विवाह निषेध अभियान अप्रैल से अगस्त व नवंबर से दिसंबर माह में चलेगा लोगो को बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करने हेतु उक्त शिविर लगाया गया है। इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक (प्रक्षिक्ष)  गीता रानी बिश्नोई ने बाल विवाह कानून के बारे में शब्दिक जानकारी दी। संचालन विजय कुमार गोदारा तथा पवन कुमार जोशी ने संयुक्त रुप से किया। विद्यालय निर्देशक ओम कुमार ढाका ने अतिथियो का शाब्दिक स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!