ऐतिहासिक सफेद महल व फुलवाड़ी का किया निरीक्षण
वैर . ऐतिहासिक प्रताप महल फुलवाड़ी सफेद महल का उपखंड अधिकारी मुनिदेव यादव, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सुरेश बागौरिया द्वारा किया गया। साथ ही फुलवाड़ी के अंदर स्थित कुएं में बोरवेल (समर्सीबल मशीन ) का भी निरीक्षण किया गया जिससे फुलवाड़ी की क्यारियों में पेड़ पौधे लगाने के लिए , पानी की उचित व्यवस्था हो सके । इस समय फुलवाड़ी को स्वच्छ सुंदर बनाने एवं प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है।
फुलवाड़ी में अभी हाल ही हुई साफ सफाई देखकर अधिकारियों ने कार्य की सराहना की | उल्लेखनीय है कि फुलवारी एवं ऐतिहासिक इमारतों को संभालने के बाद पर्यटन की दिशा में काम को आगे बढ़ाया जाया जा सकेगा |