Dark Mode
जयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल

जयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल

जयपुर। जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य होने के बाद इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं। संभागीय आयुक्त, जयपुर वी सरवण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस आयुक्तालय जयपुर से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया कि वर्तमान परिस्थितियों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है। इसके मद्देनजर पूर्व में जारी इंटरनेट सेवाओं के अस्थायी निलंबन संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से पुनः प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) तथा अन्य सोशल मीडिया सेवाओं पर 08 जून को रात्रि 12 बजे से 09 जून को रात्रि 12 बजे तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद यह पाया गया कि क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है। इसके आधार पर इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!