Dark Mode
Iran ने Riyadh की ओर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

Iran ने Riyadh की ओर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

रियाद। पश्चिम एशिया में पिछले चार हफ्तों से जारी युद्ध के बीच ईरान की ओर से दागीं गई छह बैलिस्टिक मिसाइलों में से दाे को सऊदी अरब ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा चार अन्य मिसाइलें समुद्र तट के पास या खाली इलाकों में गिरीं। रियाद और उसके आसपास कम से कम छह ड्रोन भी मार गिराए गए। इन ड्रोन को रोकते समय उनका मलबा एक सैन्य ठिकाने के पास गिरा, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यह घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब ईरान पर फारस की खाड़ी के देशों पर लगातार हमले करने का आरोप लगाया जा रहा है।

मीडिया रिपाेर्टस के अनुसार सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि दो मिसाइलों को रोक लिया गया, जबकि चार खाड़ी के पानी और बिना आबादी वाले इलाकों में गिर गईं। इससे पहले मंत्रालय ने कहा था कि रियाद और पूर्वी प्रांत के ऊपर तीन ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया। क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच रियाद क्षेत्र की ओर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक ड्रोन को रियाद के ऊपर और दो अन्य को पूर्वी प्रांत के ऊपर मार गिराया गया। हालांकि, मंत्रालय ने हताहतों या सटीक जगहों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद से क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ गया है। इस हमले में अब तक 1,340 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी शामिल हैं।

ईरान ने जॉर्डन, इराक और उन खाड़ी देशों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमलों के साथ जवाबी कार्रवाई की है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इन हमलों से जान-माल काे बहुत नुकसान हुआ है। बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है और इसके साथ ही वैश्विक बाज़ार और विमानन सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!