Dark Mode
आज भी हिंदी दर्शकों के दिलों में राज कर रहे हैं इरफान खान

आज भी हिंदी दर्शकों के दिलों में राज कर रहे हैं इरफान खान

हिंदी सिनेमा का सबसे नायाब हीरा यानी इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहा है। इरफान खान बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनकी एक्टिंग को दर्शक लंबे समय तक मिस करते रहेंगे। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इरफान खान को तीन बार फिल्‍मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। साथ ही उन्हें पद्म सम्मान से भी नवाजना गया था। दर्शक ऐसा मानते हैं कि वे लीक से हटकर फिल्में करने की वजह से मशहूर थे। लगभग 4 साल पहले कोविड महामारी के दौरान उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था। जयपुर के मुस्लिम पठानी परिवार में 7 जनवरी 1967 को जन्मे इरफान खान बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका पूरा और असली नाम था साहबजादे इरफान अली खान, जिसे बाद में बदलकर इरफान खान कर लिया। इरफान खान कभी भी ऐक्टिंग में नहीं आना चाहते थे। उनकी ख्वाहिश तो क्रिकेटर बनने की थी, लेकिन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्कॉलरशिप मिली तो ऐक्टिंग का कीड़ा जाग गया। इरफान खान ऐक्टिंग का चस्का लेकर मुंबई आ गए और यहां उन्होंने एसी रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया। माना जाता है कि जिस शख्स के घर वह सबसे पहले एसी ठीक करने गए थे, वह सुपरस्टार राजेश खन्ना का घर था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!