Dark Mode
आईस्टार्ट नेस्ट ‘‘कोटा मिक्सर ‘‘ कार्यक्रम का आयोजित

आईस्टार्ट नेस्ट ‘‘कोटा मिक्सर ‘‘ कार्यक्रम का आयोजित

कोटा । आईस्टार्ट राजस्थान ने लेट्सवेंचर के सहयोग से शुक्रवार को आईस्टार्ट नेस्ट ‘‘कोटा मिक्सर ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें र्स्टाटअप्स को अपने आइडियाज प्रस्तुत करने का मंच प्राप्त हुआ, साथ ही इन्डस्ट्री के सफल निवेशकों के साथ संपर्क स्थापित करने तथा एक लाख डॉलर तक का इन्वेस्टमेंट पानेे में सहयोग मिला।
सफल निवेशक बसंत शर्मा और कैलाश राठी द्वारा स्टार्टअप आइडियाज की पिचिंग में अपने विशेषज्ञ अनुभव को साझा किया। साथ टॉप 10 स्टार्टअप्स ने फंडिंग के लिए अपने आइडियाज प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल, एवीपी, लेट्सवेंचर द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से प्रभावी पिचिंग के महत्व पर जोर दिया। उनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन ने स्टार्टअप्स को फंडिंग हासिल करने और सफल उद्यमों के निर्माण पर एक रणनीतिक दृष्टिकोण प्रदान किया। मेंटर्स रौनक और आयुष ने स्टार्टअप के बारे में जानने के लिए कोटा में स्टार्टअप इकोसिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय संसाधनों, नेटवर्किंग के अवसरों और संभावित चुनौतियों के बारे में अपनी गहरी सोच साझा की जिससे स्टार्टअप्स अपनी उद्यमशीलता की यात्रा को अधिक प्रभावी ढंग से सफलता पूर्वक करने में सक्षम हो।
आईस्टार्ट राजस्थान और लेट्सवेंचर के बीच सहयोग ने न केवल स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच सहयोग को बढ़ावा दिया है बल्कि राजस्थान में स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास और नवाचार को भी प्रोत्साहित किया है। इस आयोजन ने विविध उद्योगों के स्टार्टअप्स का स्वागत किया, उन्हें अपने आइडियाज को प्रस्तुत करने का मंच और उद्योग के निवेशकों के साथ संपर्क बनाने का अवसर प्रदान किया। सभी विशिष्ट अतिथियों के योगदान ने स्टार्टअप आइडियाज को गहराई से समझने में मदद की और स्टार्टअप्स को कोटा स्टार्टअप इकोसिस्टम के भीतर फलने-फूलने के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधनों के बारे में बताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!