Dark Mode
जेल के कर्मचारियों ने किया मैस का बहिष्कार, जानिए क्यों बांधी काली पट्टी

जेल के कर्मचारियों ने किया मैस का बहिष्कार, जानिए क्यों बांधी काली पट्टी

झालावाड़ . जेल प्रहरी और सरकार के बीच हुए लिखित समझौते के होने के बाद फिर झालावाड़ में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जेल प्रहरियों का कहना है कि लिखित समझौते के बावजूद उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। लिहाजा जेलकार्मिकों ने फिर से आंदोलन के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। झालावाड़  जेल में भी जेलकर्मियों ने शनिवार  को मैस का बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।
जेल कर्मचारियों ने बताया कि राजस्थान प्रदेश पर की सभी जेलों पर 1998 से चली आ रही वेतन विसंगति को लेकर प्रहरी से लेकर कारापाल स्तर तक के सभी कर्मचारी और अधिकारी दिनांक 21/06/ 2023 से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से मेष का बहिष्कार कर अन्न त्याग करते हुए अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्य का पूर्ण निर्वहन करते हुए जेल की ड्यूटी कर रहे हैं कुछ कार्मिकों की तबीयत भी खराब हुई है . इससे पूर्व जनवरी 2023 में भी अन्न त्याग कर मेष बहिष्कार किया गया था तब  मुख्यमंत्री  द्वारा आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही आप की वेतन विसंगति को दूर कर दी जायेगी जबकि आज दिनांक तक वेतन विसंगति दूर नहीं हुई है इसको लेकर पूरे प्रदेश की सभी जेल कार्मिक मेष का बहिष्कार कर अन्न त्याग करते हुए अनशन पर हैं और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।तक वेतन विसंगति दूर नहीं हुई है इसको लेकर पूरे प्रदेश की सभी जेल कार्मिक मेष का बहिष्कार कर अन्न त्याग करते हुए अनशन पर हैं और अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!