Dark Mode
जयपुर: राज्यपाल ने 'नो योर आर्मी–2026' प्रदर्शनी का अवलोकन किया

जयपुर: राज्यपाल ने 'नो योर आर्मी–2026' प्रदर्शनी का अवलोकन किया

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की सैन्य ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित भारतीय सैनिकों का अभिनंदन करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिक का सम्मान हम सबका दायित्व है। सेना के किसी भी अधिकारी, सैनिक के कार्य को राजकीय कार्यालयों और अन्य सभी स्थानों पर प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने भारतीय सेना की शौर्य और बलिदान की परम्परा से जुड़े ’ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाते हुए चलाए गए भारतीय सेना के अभियान के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल ने इस दौरान वहीं आयोजित डॉग शॉ भी देखा। राज्यपाल ने कहा कि ’नो योर आर्मी’ भारतीय सैन्य शक्ति की संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन है। यह नागरिकों को भारतीय सेना की शक्ति, प्रौद्योगिकी और बलिदान को करीब से देखने का अवसर प्रदान करने के साथ ही सैन्य क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता से जुड़े स्वदेशी हथियारों को देख देश पर गौरवान्वित होने का अवसर है। राज्यपाल बागडे ने भारतीय सेना द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता को सेना के हथियार, तकनीक, कार्यप्रणाली और जवानों के शौर्य से रूबरू कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत आम नागरिक हमारी सेना के भविष्य के लिए कारगर रोबोटिक म्युअल, मिसाइल, ड्रोन, डॉग स्क्वाड, और मार्शल आर्ट्स जैसे लाइव प्रदर्शन देख पा रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!