Dark Mode
जयपुर: जनता नकार रही है कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति : अरूण सिंह

जयपुर: जनता नकार रही है कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति : अरूण सिंह

वीबी जी रामजी से गांव के गरीब को मिलेगा 125 दिन का रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त भुगतान : अरूण सिंह

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कडा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस विध्वंसक और नकारात्मक राजनीति कर रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यहीं कारण है कि हरियाणा के महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को भारी बहुमत मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास केंद्रीत राजनीति पर जनता ने अपने विश्वास और भरोसे की मोहर लगाई है। उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र के बीएमसी सहित अन्य निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है, जबकि सच यह है कि उसकी कमियों को दूर कर एक नया कानून बनाया गया है। मनरेगा में जो कांग्रेस गढ्डे भरती थी, पेपर में जो उनके काले कारनामे छपते थे, भरे हुए गढ्डों की नाप—जोख किया जाए तो एक विधानसभा के क्षेत्रफल से ज्यादा गढ्डे भरने का काम हो जाएगा। जो भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अब गांव के गरीब मजदूर को 100 नहीं 125 दिन का रोजगार मिलेगा, 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भुगतान होगा और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस कानून के माध्यम से ग्रामवासियों का जीवन स्तर उंचा उठेगा, ग्राम विकसित होंगे। सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के नेता भ्रम फैलाने का काम कर रहे है, इसकी आड में वे भ्रष्टाचार को जारी रखना चाहते है और भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की कोई सोशल आडिट नहीं होती थी, अगर होती थी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन वीबी जी रामजी के माध्यम से अब भ्रष्टाचारियों की दाल नहीं गलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि नए कानून के तहत ग्राम सभा अपने गांव के विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करेगी, जिसके आधार पर स्कूल, वेयरहाउस, कौशल केंद्र, नर्सिंग होम, तालाब जैसे कार्य हो सकेंगे। इससे देश के गांवों का विकास होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने का साकार करेंगा। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आता कि कांग्रेस भगवान राम का इतना विरोध क्यों करती है, चाहे रामसेतु का मामला हो, राम मंदिर का मामला हो। अब तो ये राम नाम आने से इस कानून तक का विरोध कर रहे है, यह सरासर पाप कहलाता है।

अरूण सिंह ने भजनलाल सरकार की खुले मन से की प्रशंसा
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार लगातार जनहितैषी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री मेहनती और परिश्रमी व्यक्ति है, कार्यकर्ता के भाव से कार्य कर रहे है। यहीं कारण है कि प्रदेश में अब ना तो पेपरलीक हो रहा है, ना ही परीक्षा के दौरान नेटबंदी की जा रही है और ना ही चलती बस में परीक्षा के पेपर हल करवाए जा रहे है ,जो कांग्रेस की गहलोत सरकार में राजस्थान की पहचान बन गया था। अब राजस्थान में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं भी हो रही है, समय पर परिणाम भी आ रहे है और युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!