Dark Mode
जयपुर में वकील को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी, महिला ने मांगे 2.50 लाख

जयपुर में वकील को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी, महिला ने मांगे 2.50 लाख

जयपुर। जयपुर में हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर एडवोकेट को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इमोशनल ब्लैकमेल कर महिला ने शारीरिक संबंध बनाकर चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपए की डिमांड की। मुरलीपुरा थाने में पीड़ित एडवोकेट ने ब्लैकमेलर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- नाहरगढ़ इलाके में रहने वाले 46 साल के एडवोकेट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सितंबर 2025 में एक प्रोग्राम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी महिला जिज्ञासा (बदला हुआ नाम) से हुई थी।


पसंद होने की कहकर फ्रेंडशिप करने का ऑफर रखा
पुलिस ने आगे बताया- इसके बाद कई प्रोग्राम में दोनों की मुलाकात होने पर बातचीत होने लगी। वॉट्सऐप कॉल के जरिए आरोपी महिला उससे बात करती थी। बातचीत के दौरान पसंद होने की कहकर फ्रेंडशिप करने का ऑफर रखा। दोस्ती होने पर मिलने के लिए समय निकालने का दबाव बनाने लगी। नवंबर-2025 में खुद का मूड खराब होने की कहकर तीन दिन बाहर घूमने चलने का दबाव बनाने लगी। तैयार होने पर जयपुर से बाहर एक धर्मशाला में रुकने के लिए बुक करवाया।


इमोशनल ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए
पुलिस के अनुसार, धर्मशाला में रुकने के दौरान जबरन शराब पिलाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर इमोशनल ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाए। अगले ही दिन टालमटोल कर जरुरी काम होने की कहकर वापस जयपुर आ गए। बात करने से मना करने पर जिज्ञासा ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। धर्मशाला में चोरी-छिपे बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने धमकी देने लगी। रेप केस में फंसाने देकर 1 लाख रुपए मांगे। टालमटोल करने पर वीडियो डिलीट करने की एवज में 2.50 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!