महिला दिवस पर जयपुर की बेटी पारुल पाटनवाला को मिला सम्मान
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित महिला सम्मान एवं परिचर्चा समारोह में जयपुर की बेटी एवं राजस्थान स्टेट अवॉर्डी पारुल पाटनवाला को ज्वेलरी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज में प्रेरणादायक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान कर्नल राज्यवर्धन राठौर, माननीय मंत्री, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिखर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जयपुर विश्वभर में जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग का प्रमुख केंद्र माना जाता है, विशेषकर कलर स्टोन और कुंदन ज्वेलरी के लिए। पारुल पाटनवाला ने इसी पारंपरिक कला को आधुनिक डिज़ाइन और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ाते हुए ज्वेलरी उद्योग में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।