Dark Mode
जैसलमेर: छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दी जानकारी

जैसलमेर: छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दी जानकारी

जैसलमेर। जिले में आज गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय जैसलमेर में साइबर पुलिस थाना जैसलमेर में कार्यरत डॉ जालम सिंह सहायक उप निरीक्षक द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही डॉ जालम सिंह सहायक उप निरीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों जिसमें शेयर मार्केट फॉड, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फॉड, खेशल मिडिया से रिलेटेड फॉड के साथ-साथ आधुनिक साइबर अपराध के विद्यालयों में वैश्विक समस्या साइबर बुलिंग के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य उमेद सिंह राठौड ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में साइबर बुलिंग को वैश्विक समस्या बताते हुए साइबर बुलिंग का अर्थ, पहचान, रोकथाम एवं प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में छात्र-छात्राओं को विशेष जानकारी दी गई एवं इस संबंध में भारतीय संविधान के विशेष प्रावधानों एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिका के साथ भारत में इस संबंध में बने कानून जैसे आईटी एक्ट पोक्सो एक्ट भारतीय न्याय सहिता के विशेष प्रावधानों के बारे में भी बालकों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!