Dark Mode
दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर

दिलजीत दोसांझ के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर

मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम कर विवादों से घिरे दिलजीत दोसांझ को अब लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का सपोर्ट मिला है। उनका मानना है कि अगर दिलजीत को फिल्म बनाते हुए अंदाजा होता कि हालात बिगड़ने वाले हैं, तो वो कतई पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करते। लेकिन अब सेंसर बोर्ड को एक हिदायत के साथ फिल्म रिलीज होने देना चाहिए। एनडीटीवी क्रिएशन मंच में जावेद अख्तर से दिलजीत दोसांझ के हानिया आमिर के साथ काम करने पर सवाल किया गया। साथ ही ये भी कहा गया कि उनका दावा है कि फिल्म पहले बनाई गई है। इस पर जावेद अख्तर ने दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में कहा, 'ये पिक्चर मालूम नहीं कब बनाई गई। वो क्या करे बेचारा। आगे क्या होगा, वो तो उसे नहीं पता था न। पैसा तो उसने लगाया, इसमें पाकिस्तान का पैसा तो डूबेगा नहीं। पैसा तो हमारे हिंदुस्तानी आदमी का डूब जाएगा। तो क्या फायदा है इससे।' आगे उन्होंने कहा, 'अगर आज मैंने कोई नियम बनाया, तो उसे आज से 10 पहले की बात पर अप्लाई नहीं किया जा सकता। वो प्रैक्टिकल नहीं है। उस गरीब को मालूम होता कि ऐसा होने वाला है, तो वो पागल थोड़ी था जो ले लेता उस एक्ट्रेस (हानिया आमिर) को। मेरा ख्याल है कि सरकार को और सेंसर बोर्ड को इस बात को दया से देखना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि तुम आइंदा मत करना, लेकिन तुमने पहले बना ली थी तो रिलीज कर लो, लेकिन अब ये दोबारा नहीं होना चाहिए।' आगे जावेद अख्तर ने कहा है, 'हिंदुस्तान और पाकिस्तान अच्छे वक्त में जब ऐसे हालात ना होते मिल कर फिल्में बनाते, फिल्म में वहां के भी आर्टिस्ट होते यहां के भी होते, वहां के भी राइटर होते, यहां के भी राइटर होते। हमारे यहां टेक्नोलॉजी बहुत सुपीरियर है वो उन्हें मिलती उनके पास नहीं है ऐसी टेक्नोलॉजी, लेकिन उनके पास बेहतरीन राइटर हैं। दोनों मुल्कों के क्लीयरेंस से गवर्नमेंट के सेंसर बोर्ड के क्लीयरेंस से साइन स्क्रिप्ट होती तो उसमें जो कुछ होता वो बेहतर दोस्ती होती। मुकाबला नहीं होता आर्ट में संगत होती है। हो सकता था लेकिन अब सिचुएशन इतनी बिगड़ गई है कि इस वक्त तो सोचना भी गैर जरूरी है।' बताते चलें कि दिलजीत दोसांझ फिल्म सरदार जी 3 के चलते विवादों में हैं। फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। ये फिल्म पहलगाम आतंकी हमले से पहले बनकर तैयार हो चुकी थी, जिस समय पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर बैन नहीं लगा था। हालांकि बाद में हालात बदल गए और पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया। यही वजह रही कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म भारत की बजाए ओवरसीज रिलीज की है। हालांकि फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्स सिने एप्लॉयज ने दिलजीत पर देशद्रोह के आरोप लगाते हुए उन पर बैन लगा दिया है। साथ ही दिलजीत की नागरिकता रद्द करने की भी मांग उठ रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!