Dark Mode
रेंट पर सामान देने वाला बिजनेस शुरू करेगी जियो फाइनेंशियल

रेंट पर सामान देने वाला बिजनेस शुरू करेगी जियो फाइनेंशियल

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस रीटेल से ₹36,000 करोड़ के डिवाइस खरीदने के लिए शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मांगी है। न्यूज एजेंसी राइटर्स के मुताबिक, फाइनेंसियल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी डिवाइस लीजिंग बिजनेस यानी रेंट पर सामान देने वाले बिजनेस में एंट्री करने की योजना बना रही है।

प्रस्तावित डील के तहत, जियो लीजिंग सर्विसेज नाम की JFS यूनिट टेलीकॉम इक्विपमेंट और अन्य डिवाइस खरीदेगी, जिसमें आम तौर पर राउटर और मोबाइल फोन शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि वह कौन से प्रोडक्ट्स को खरीदेगी।

कस्टमर्स को किराए में डिवाइस देगी कंपनी
जियो लीजिंग सर्विसेज खरीदे गए डिवाइसों को रिलायंस जियो इंफोकॉम के कस्टमर्स को किराए पर देगी। इस तरह जियो लीजिंग सर्विसेज डिवाइस किराए पर देने वाली कंपनियों के बाजार में हेवलेट पैकर्ड और लेनेवो जैसी कंपनियों को टक्कर देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित डील पर वोटिंग 22 जून को खत्म हो जाएगी और यह पूरी डील 2025 और 2026 के वित्तीय वर्ष में पूरा हो सकती है।

जियो फाइनेंशियल के शेयर ने 6 महीने में 61.37% का रिटर्न दिया
जियो फाइनेंशियल सर्विस का शेयर आज 0.68% की गिरावट के साथ 365.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पिछले 1 महीने में शेयर ने 4.46% का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले 6 महीने में जियो फाइनेंशियल का शेयर 61.37% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!