जेजेएम घोटाला : सुबोध अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा
जयपुर। 960 करोड़ रुपए के जेजेएम मामले में रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल की आज एक बार फिर एसीबी कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ACB ने कोर्ट में फिर से सुबोध अग्रवाल की दो दिन की पीसी रिमांड मांगी थी। इस दौरान सुबोध अग्रवाल ने पीसी रिमांड का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुबोध अग्रवाल को ज्यूडिशयल कस्टडी में भेज दिया। सुबोध अग्रवाल ने खुद को जेल में खतरा बताकर अलग सेल में रखने को लेकर एप्लिकेशन दी है। कोर्ट में सुबोध अग्रवाल एसीबी अधिकारियों से बोले- आप कह रहे हैं कि मैंने सवालों का जवाब नहीं दिया। आप बार-बार मीडिया में ये क्यों कह रहे हैं? बताइए मैंने किन सवालों का जवाब नहीं दिया। बता दें कि मंगलवार शाम पूछताछ के दौरान सुबोध अग्रवाल की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि सभी जांच में रिपोर्ट सामान्य आई थी।