Dark Mode
जोधपुर: शहीद स्मारक पर 26वा कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया

जोधपुर: शहीद स्मारक पर 26वा कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया

जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सैनिक कल्याण विभाग जोधपुर द्वारा शहीद स्मारक पर 26वाँ कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर जोधपुर गौरव अग्रवाल, जोधपुर मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित, (वीएसएम), ब्रिगेडियर विज्यन्त यादव (युद्ध सेवा मेडल), जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल दलीपसिंह खंगारोत द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रृंद्वांजली दी गई। इस अवसर पर कारगिल शहीद विरांगना संतोष देवी पत्नि शहीद कालुराम जाखड कारगिल युद्ध विकलांग हवलदार हाथीराम, हवलदार सोहनलाल, कारगिल के गौरव सैनानी हवलदार पुरणसिंह, नायक गोविन्दसिंह राठौड, हवलदार सम्पत गिरी, हवलदार ओमप्रकाश गौड एवं उपस्थित शहीद आश्रित को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑनरेरी कप्तान जसवन्तसिंह चम्पावत जिला कॉर्डिनेटर राजस्थान एक्स सर्विसमेन कॉरपोरेशन लि0 जोधपुर, ऑनरेरी फलाइंग आफिसर नारायणसिंह जोधा, कप्तान देरावरसिंह भाटी, सुबेदार चुनसिंह, सुबेदार प्रभुसिंह मेडतिया, प्रकाश टांक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, अरशद अयुब पठान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुत्र शहीद लियाकत अली, किरण पुत्री शहीद ओमप्रकाश जाखल, पप्पुराम, ऑनरेरी कप्तान कोजाराम सुबेदार भीमसिंह सुबेदार नरपतसिंह भाटी, सुबेदार नरपतसिंह, ऑनरेरी नायक सुबेदार स्वरूपराम चौधरी, नायब सुबेदार शैतानराम सैन, हवलदार धर्मानन्द तिवारी, एक्स प्रितमसिंह एक्स नन्दकिशोर एक्स उगमसिंह एवं सैकडो गौरव सैनानीयों ने श्रृंद्वाजली अर्पित की ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!