जोधपुर : विजयवर्गीय महासभा की कार्यकारिणी की बैठक बीकानेर में
जोधपुर। अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तृतीय बैठक 13 -14 सितंबर को बीकानेर में जयपुर जोधपुर बाईपास स्थित विजयवर्गीय ढाणी में महासभा अध्यक्ष महेश विजय , कोटा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी । मीडिया समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र गांधी ने बताया कि विजयवर्गीय स्थानीय सभा, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर गहन चिंतन किया जाएगा । साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन करने पर विचार विमर्श किया जाएगा । बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों संयोजक सी पी विजयवर्गीय, कोटा, निवर्तमान अध्यक्ष कन्हैयालाल विजय, सूरत, प्रधानमंत्री राजीव विजय, जयपुर, महामंत्री रघुनंदन विजय, कोटा, कोषाध्यक्ष भगवानदास विजय, जोधपुर सहित विभिन्न प्रदेशों के अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे । सहमंत्री रवि विजयवर्गीय ने बताया कि शनिवार को प्रातः 9.30 बजे पंजीयन, 11.30 बजे प्रथम सत्र की बैठक, रविवार को प्रातः 10.30 बजे द्वितीय सत्र की बैठक होगी । जोधपुर से भी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे ।