Dark Mode
जोधपुर: काजरी में हिन्दी पखवाड़ा समारोह आयोजित

जोधपुर: काजरी में हिन्दी पखवाड़ा समारोह आयोजित

जोधपुर। केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर में हिन्दी पखवाड़ा उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक डॉ. सुमन्त व्यास ने दीप प्रज्ज्वलन कर हिन्दी पखवाड़ा समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक डॉ. सुमन्त व्यास ने कहा कि राजभाषा हिन्दी के प्रयोग में काफी प्रगति हुई है तथा अब राजभाषा टूल्स उपलब्ध हैं। हमें हिन्दी सिखने के लिये अतिरिक्त प्रयास नहीं करने पड़ते हैं। संस्थान के उप निदेशक (राजभाषा) श्री नवीन कुमार यादव द्वारा स्वागत संबोधन किया गया तथा इस अवसर केन्द्रीय कृषि मंत्री के संदेश तथा सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अपील का पाठन किया गया। उप निदेशक (राजभाषा) ने बताया कि संस्थान में 1 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत गीत गायन प्रतियोगिता, हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, प्रश्न मंच प्रतियोगिता, कम्प्युटर पर यूनिकोड में हिन्दी टंकण प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता, हिन्दी शोधपत्र प्रदर्शनी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता व स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता सहित कुल आठ प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी। संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री इंद्रराज मीना द्वारा राजभाषा प्रतिज्ञा दिलायी गयी। धन्यवाद ज्ञापन श्री नवीन कुमार यादव द्वारा दिया गया। कार्यक्रम संचालन श्री धर्मेन्द्र बोहरा द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!