जोधपुर: JNVU के ओल्ड कैंपस में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर एक नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां मदद के बहाने तीन युवक नाबालिग को बहला फुसला शहर के ओल्ड कैंपस खेल मैदान में ले गए। जहां लड़के के बंधक बनाकर नाबालिग लड़की के साथ तीनों युवकों ने गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों प्रेमी जोड़े मैदान में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के अंदर गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता का प्रार्थमिक उपचार के बाद काउंसलिंग की गई। अब मेडिकल करवाया जा रहा है। डीसीपी पूर्व अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर के ब्यावार से एक प्रेमी युगल घर से भागकर जोधपुर आए थे। यहां से वे अहमदाबाद जाने की तैयारी में थे। दोनों बस स्टैंड से बाहर आने के बाद होटल की तलाश कर रहे थे। इधर-उधर भटकने के बाद रात में रुकने के लिए रात करीब 12:30 बजे दोनों ने पावटा स्थित एक लॉज में कमरा ले लिया। लेकिन, यहां लॉज संचालक ने शराब के नशे में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इससे डरकर दोनों ने कमरा छोड़ दिया और फिर पावटा चौराहे पर आकर खड़े हो गए।
इस दौरान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले तीन युवकों ने दोनों को बहला-फुसलाकर दोस्ती की। तीनों युवकों ने उन्हें विश्वास में लिया और बताया की हम तुम्हारी मदद करेंगे। इसके बाद आरोपियों ने दोनो को अपने साथ ले लिया। उन्हें भरोसे में लेने के लिए उन्हें खाना भी खिलाया। पनाह देने की बात कहकर अपने साथ चलने को कहा। झांसा देकर तीनो युवक प्रेमी जोड़े को ओल्ड कैंपस के हॉकी ग्राउंड में ले लाए। जहां तीनों आरोपियों ने लड़के को बंधक बनाकर उसके सामने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 5 बजे ग्राउंट में लोगों को देखकर आरोपियों ने बंधक बनाए हुए लड़के को छोड़ दिया और प्रेमी जोड़े मैदान में छोड़कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं रविवार सुबह खेल मैदान पहुंचे एक युवक ने नाबलिक लड़की और उसके साथी को संदिग्ध हालत में देखा तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद जागरूक लोगों ने जेएनवीयू ओल्ड कैंपस पुलिस चौकी को सूचना दी। तुरंत पुलिस एक्टिव हुई। वहीं डीसीपी और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।