जोधपुर : देवातडा मे किया पौधारोपण
जोधपुर। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आज गांव देवातड़ा में ईमरतिया नाडा वाटिका मैं पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर समाजसेवी महावीरसिंह भाटी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम' एक संकेतिक भाव है अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने का उद्देश्य जहां, जीवन को पोषित करने में मातृशक्ति की भूमिका का सम्मान करना है। तथा हरा-भरा राजस्थान हो इसी भाव के साथ गांव के लोगों द्वारा इस अभियान को सफल बनाया गया। जिससे कि आगे आने वाले भविष्य में एक बहुत ही शानदार वाटिका बनकर तैयार होगी तथा यह वाटिका वातावरण को शुद्ध एवं आमजन को सुकून देने वाली होगी । तथा प्रकृति का सौंदर्य भी बढ़ेगा। कार्यक्रम मे पप्पूराम जी सांखला (उप प्रधान )भोपालगढ़ सज्जनसिंह भाटी, कालूसिंह भाटी, गुलाबसिंह भाटी, उदयसिंह फौजी साहब, गजेसिंह, हरिसिंह ,सवाई सिंह जोरावा बाबूलाल जी सांखला, भेराराम जी देवासी गुदड़राम जी देवासी, सूजाराम जी देवासी, रूपाराम जी देवासी, राजूराम देवासी, साबुराम प्रजापत सुगना राम मेघवाल सहित गांव के समस्त 36 कॉम एवं माताएं, बहनो, बड़े बुजुर्गों व बच्चों का सहयोग रहा।