Dark Mode
JSW Steel का पहली तिमाही का कच्चे इस्पात का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़ा

JSW Steel का पहली तिमाही का कच्चे इस्पात का उत्पादन 11 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली। जेएसडब्ल्यू स्टील का एकीकृत कच्चे इस्पात उत्पादन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 64.3 लाख टन पर पहुंच गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 57.7 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी के इस्पात उत्पादन में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का उत्पादन 65.8 लाख टन रहा था। इनमें भारत के अलावा जेएसडब्ल्यू अमेरिका-ओहियो के उत्पादन के आंकड़े भी शामिल हैं। कंपनी के ओहियो के परिचालन का उत्पादन अप्रैल-जून के दौरान बढ़कर 2.4 लाख टन पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.6 लाख टन था। जेएसडब्ल्यू समूह की इकाई जेएसडब्ल्यू स्टील देश की शीर्ष तीन इस्पात उत्पादक कंपनियों में से है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!