Dark Mode
जवाहर कला केन्द्र में जूनियर समर कैम्प 2026 का शुभारम्भ

जवाहर कला केन्द्र में जूनियर समर कैम्प 2026 का शुभारम्भ

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से आयोजित जूनियर समर कैम्प 2026 का शुभारम्भ 16 मई को पर्यटन, कला एवं संस्कृति शासन सचिव तथा जे के के की महानिदेशक श्रीमती शुचि त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् की प्रस्तुति से हुई, जिसके पश्चात मुक्ताकाशी मंच पर प्रशिक्षणार्थियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में खुले आसमान में गुब्बारों के व्योमीकरण के साथ कैम्प का औपचारिक उद्घाटन किया गया। स्वागत उद्बोधन में शासन सचिव श्रीमती शुचि त्यागी ने बच्चों की प्रतिभा, कला के प्रति उनके रुझान एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सृजनशीलता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को कला के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि जूनियर समर कैम्प में रंगमंच के साथ-साथ संगीत, गायन, तबला, गिटार, बांसुरी, सिंथेसाइजर, कथक नृत्य, लोकनृत्य, वेस्टर्न डांस तथा दृश्य कला की गतिविधियों जैसे डूडल आर्ट, पोर्ट्रेट एवं मधुबनी कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त साहित्य विधा के अंतर्गत स्टोरी ट्री गतिविधि के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कैम्प में लगभग 520 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। यह कैम्प 16 मई से 20 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा तथा समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण का मंचीय प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा। जवाहर कला केन्द्र विगत 33 वर्षों से विभिन्न कला विधाओं के परंपरागत गुरुओं के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिरुचि विकसित करने का सतत प्रयास करता आ रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!