ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट हुईं कपूर सिस्टर्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। बेबो और लोलो अक्सर एक साथ चिल करते हुए नजर आती रहती हैं। अब हालही में दोनों बहनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां दोनों ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं।
पार्टी में पहुंची करीना- करिश्मा
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और करीना की बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की मां का बर्थडे बीती रात सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक बर्थडे पार्टी होस्ट की जिसमें करीना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में बेबो अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ पहुंची। इस दौरान दोनों बेहद ग्लैमरस लुक में पोज देती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।