बालाजी ई मित्र बूज पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस।
जमवारामगढ़ . बालाजी ई मित्र बूज पर बुधवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।ई मित्र संचालक लालाराम सैनी ने कहा की कारगिल विजय दिवस स्वतंत्रत भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्त्व का दिन है। कारगिल विजय दिवस सम्पूर्ण भारत में 26 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन भारत ओर पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला था ओर 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। ओर इस युद्ध में भारत विजयी हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद भारतीय जवानों की याद में मनाया जाता है।