केकड़ी सदर पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
केकड़ी। सदर पुलिस थाना केकडी की टीम द्वारा मुकदमा संख्या 240/2015 में नो साल से फरार चल रहे एवम एन आई एक्ट की धारा 138 मुकदमा संख्या 27/2015 महेंद्र बनाम ओमेश में जारी गिरफ्तारी वारंट के आरोपी ओमेश उर्फ राजू मीणा पुत्र सूरजकरण मीणा निवासी नाईखेड़ा थाना सदर केकडी को सूचनाएं एकत्रित कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त कार्यवाही लोकसभा चुनावों के मध्य नजर चल रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल के निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह एवम उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में की गई। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक एवम सदर थानाधिकारी भंवरलाल हेड कांस्टेबल संपत राज मीणा कांस्टेबल जीतराम विजय एवम लालाराम सम्मिलित रहे।
आर्म्स एक्ट में भी सदर पुलिस ने 2 को धरा-
सदर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो लोगो को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में गिरफ़्तार किया है। दोनो गिरफ्तारियां मुखबिर की इत्तला पर की गई है। पहली गिरफ्तारी रामपाली से मेवदा खुर्द के रास्ते पर एकनाली टोपीदार बिना लाइसेंस की बंदूक के साथ जगन्नाथ पुत्र किशन मोग्या (65 वर्षीय) निवासी चोसला कॉलोनी मेवादकलां सिटी थाना केकडी *को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 67/2024 दर्ज किया गया। दूसरी गिरफ्तारी मेवादखुर्द से खेड़ी शंकर जाने वाले रास्ते से बिना लाई सेंसी एकनाली टोपीदार बंदूक के साथ नंदलाल पुत्र जगन्नाथ बावरी मोग्या 27 साल निवासीसूरीमाता का रास्ता मेवादकलां *से की जाकर आर्म्स एक्ट में प्रकरण संख्या 66/2024 दर्ज किया गया। दोनो ही आरोपियों ने पुलिस जाप्ता बावर्दी को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हें घेरा देकर पकड़ा गया।
उक्त कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल के निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपर विजन में सम्पन्न हुई। कार्यवाही करने वाली दो पुलिस टीमो में से पहली टीम में भंवरलाल थानाधिकारी, प्रभुलाल एएसआई,कांस्टेबल रामजीलाल- कैलाश-रंगलाल व हेमराज थे। दूसरी टीम में थानाधिकारी भंवरलाल एएसआई प्रभुलाल कांस्टेबल रामजीलाल हितेश एवम रंगलाल शामिल रहे।