खंडेलवाल दंपति 13 दिवसीय चार धाम यात्रा पर रवाना
चार धाम यात्रा से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का पुण्य- जानकी देवी गुप्ता
जमवारामगढ़. उपखंड क्षेत्र के पालडी कलां गांव निवासी विष्णु गुप्ता ने बताया की उनके पापा खंडेलवाल दंपति रामदयाल खंडेलवाल एवं सविता खंडेलवाल वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर रविवार को चार धाम यात्रा पर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री यात्रा पर रवाना हुए। इस अवसर पर पुत्र विष्णु गुप्ता एवं बिट्टू गुप्ता व पुत्रवधू अन्नू गुप्ता व प्रियंका गुप्ता ने पांव छूकर सास श्वसुर का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर खंडेलवाल दंपति ने अपने नन्हे मुन्ने पोत्र एवं पोत्रियों को लाड दुलार किया। खंडेलवाल दंपति ने भी अपने से बड़े बुजुर्गो का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर खंडेलवाल दंपति की मां एवं परिवार की वयोवृद्ध जानकी देवी गुप्ता ने कहा की चार धाम यात्रा से अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य-मिलता है।