Dark Mode
सिद्धार्थ को पाकर खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ को पाकर खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कियारा आडवाणी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप के बारे में बातचीत की। एक नए इंटरव्यू में कियारा ने सच्चे प्यार और शादी के बारे में बात करते हुए खुद को लकी बताया। उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्होंने लव मैरिज की है, इसलिए जाहिर तौर पर सच्चे प्यार पर यकीन करती हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे। कपल ने राजस्थान के सूर्यगढ़ की बावड़ी में सात फेरे लिए थे।

कियारा ने सिद्धार्थ की तारीफ की, बोलीं- बहुत खुशकिस्मत हूं
मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में कियारा ने कहा- ‘अभी-अभी मेरी शादी हुई है। ये एक लव मैरिज थी। तो जाहिर सी बात है मैं सच्चे प्यार में विश्वास करती हूं। घर दो लोगों से बनता है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि जो मेरे साथ है, जिसके साथ मैंने अपनी जीवन जीने के लिए चुना है। मेरे जो पति हैं, वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मेरे लिए वह सब कुछ हैं। वह मेरा घर हैं। हम जहां भी हों, चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से में, शहर के किसी भी कोने में, मेरे लिए वहीं मेरा घर हैं।’

फिल्म शेरशाह से शुरू हुई कियारा-सिद्धार्थ की लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी। करण जौहर की कपल ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें शुरू हो गई थीं। हालांकि, कपल ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की। आखिरकार 7 फरवरी 2013 को कपल शादी के बंधन में बंध गया।

योद्धा की शूटिंग में बिजी हैं सिद्धार्थ, इंडियन पुलिस फोर्स से करेंगे डिजिटल डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें को कियारा और सिद्धार्थ दोनों ही अपने करियर में काफी बिजी चल रहे हैं। सिद्धार्थ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा की शूटिंग कर रहे हैं। साथ गही वो इंडियन पुलिस फोर्स से डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। इस सीरीज में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय नजर आएंगे। बता दें कि रोहित शेट्टी की यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।

कियारा की आने वाली फिल्में
कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी में वह एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ दोबारा स्क्रीन पर नजर आएंगीं। ये मूवी 29 जून 2023 के रिलीज होगी। कियारा के पास रामचरण के साथ मूवी गेम चेंजर भी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!