कियारा आडवाणी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
बॉलीवुड की दुनिया में अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पहचान बनाने वाली कियारा आडवाणी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
'शेरशाह' और 'भूल भुलैया 2' जैसी सफल फिल्मों के बाद वह एक के बाद एक प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। जहां उन्होंने कई अभिनेत्रियों से प्रतिसपर्धा कर 'डॉन 3' अपनी झोली में डाली, वहीं अब उनके हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है।
खबरों की मानें तो कियारा 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा 14 मई से फ्रांस में शुरू होने जा रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होंगी। अभिनेत्री रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'वुमन इन सिनेमा गाला' डिनर में भारत की ओर से मौजूदगी दर्ज करेंगी।
इसकी डिनर की मेजबानी कान्स में वैनिटी फेयर द्वारा की जाएगी। इस कार्यक्रम में दुनियाभर से 6 प्रतिभाशाली महिलाएं एक साथ आती हैं। यह मनोरंजन क्षेत्र में उनके दिए योगदान के सम्मान में रखा जाता है।
कियारा की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही साउथ अभिनेता राम चरण के साथ राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी राम के साथ बनी है।
इसके अलावा कियारा के पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' है।
अभिनेत्री फरहान अख्तर नके निर्देशन में बनने जा रही 'डॉन 3' में भी अभिनय करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे।