Dark Mode
अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नदबई। ग्रामीण क्षेत्र में करीब तीन माह पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने व बाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामलें में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपी भुसावर थाना क्षेत्र निवासी राकेश सैनी ने करीब तीन माह पहले ग्रामीण क्षेत्र निवासी किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण किया। इस दौरान आरोपी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। घटना को लेकर किशोरी के पिता ने गिरफ्तार आरोपी सहित तीन जनों के खिलाफ नदबई थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। बाद में पुलिस सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने किशोरी को जयपुर से दस्त्याब किया। जबकि, आरोपी को नदबई कस्बे के मुख्य बाजार से गिरफ्तार किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!