Dark Mode
जयपुर में किडनैप कर टैक्सी ड्राइवर की हत्या

जयपुर में किडनैप कर टैक्सी ड्राइवर की हत्या

जयपुर में एक टैक्सी ड्राइवर का किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है। लूट के लिए युवक को कार में ही गला दबाकर मार दिया गया। एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ महेश नगर थाना पुलिस ड्राइवर की गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। युवक की कॉल डीटेल के आधार पर संदिग्ध तक पहुंची। तीन संदिग्ध को पकड़ने के बाद रविवार को हत्या का खुलासा हुआ। अब पुलिस हत्या कर भागे लुटेरों की तलाश कर रही है। महेश नगर के SI मुकेश कुमार ने बताया- धौलपुर के राई के रहने वाले श्रीचंद मीणा (47) का मर्डर किया गया है। वह जयपुर के रामनगर स्थित सैनी कॉलोनी में किराए से रहता था। उसने स्विफ्ट डिजायर कार को टैक्सी में लगा रखी थी। 21 अगस्त को महेश नगर थाने में श्रीचंद मीणा की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त को श्रीचंद मीणा बुकिंग पर सवारियों को लेकर खाटूश्यामजी गए थे। इसके बाद से ही वह गायब हैं। उनका मोबाइल नंबर भी बंद है। दो दिन तक परिवार ने अपने स्तर पर तलाश की। उसके बाद भी उनका कोई पता नहीं चला।
कॉल डिटेल और CDR को खंगाल संदिग्ध तक पहुंचे
हेड कॉन्स्टेबल भीम सिंह और कॉन्स्टेबल सावल राम ने लापता श्रीचंद मीणा की तलाश में शुरू की। खाटूश्यामजी जाने वाले रूट के टोल प्लाजा के CCTV फुटेजों को खंगाला गया। जांच में सामने आया कि टैक्सी कार टाटियावास टोल प्लाजा के पहले ही वापस जयपुर की ओर मोड़ ली गई थी। श्रीचंद मीणा सवारियों को खाटूश्यामजी लेकर गया ही नहीं। शक होने पर श्रीचंद मीणा के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और CDR निकाली गई। टैक्सी बुकिंग करने वाले मोबाइल नंबर के आधार पर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई। रुमाल से गला घोंटा एडि. डीसीपी (साउथ) भरत लाल ने बताया- जांच में सामने आया श्रीचंद मीणा 18 अगस्त की रात को चार सवारियों को प्रताप नगर इलाके से लेकर खाटूश्यामजी के लिए निकला था। दिन भर गाड़ी चलाने के चलते थका हुआ था। रास्ते में बातचीत के दौरान सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने उसको बातों में ले लिया। एक बदमाश गाड़ी ड्राइवर करने लगा। श्रीचंद ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठ गया। टोल बचाने की कहकर टाटियवास टोल से पहले वाले रास्ते में ले गए। चलती कार में पीछे बैठे बदमाश ने रूमाल से गला घोंटकर मार डाला। उसके बाद रात 1 बजे रेलवे ट्रैक पर ठिकाने लगा दिया। श्रीचंद मीणा की जेब में मिले रुपए और डॉक्यूमेंट सहित सभी चीजे निकाल ली। साथ ही कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। फरार तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!