Dark Mode
'भारत को जानो' प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

'भारत को जानो' प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सावर। सावर कस्बे के राजेंद्र पब्लिक माध्यमिक विद्यालय भवन में भारत विकास परिषद् शाखा सावर द्वारा सोमवार को शाखा स्तरीय 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में अपने-अपने विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 30 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में शिक्षाविद् रमेश चंद्र त्रिवेदी,शिक्षाविद् महेंद्र कुमार राव, किशन सिंह हाडा प्रधानाध्यापक राजेंद्र पब्लिक सेकेंडरी स्कूल सावर,भागचंद जी सैनी प्रधानाध्यापक ज्योति सेकेंडरी स्कूल सावर उपस्थित
रहे। कार्यक्रम में मौजूद आतिथियों का सावर शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह शक्तावत व सचिव सत्येंद्र कुमार राव के द्वारा उपरणा भेंटकर एवं तिलकार्चन द्वारा स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के दौरान लिखित परीक्षा व प्रश्न मंच के माध्यम से प्रान्त स्तर पर भाग लेने हेतु प्रथम व द्वितीय स्थान हेतु प्रतिभागी दलों का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर रहने वाले
प्रतिभागी दल इसके पश्चात प्रांत स्तर पर आयोजित होने वाली 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर व द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाण्डावास के छात्र रहे। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति सैकेंडरी स्कूल सावर तथा द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशायता के छात्र रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विजेता रहे छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रतियोगिता का परिणाम तत्काल प्रतियोगिता स्थल पर ही निकला गया प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे दलों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही अपने-अपने विद्यालय में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दलों को भी भारत विकास परिषद् शाखा सावर द्वारा पुरस्कृत किया गया। शाखा सदस्य अनिल झांकल ने शाखा के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन परिषद की परंपरा के अनुसार सामुहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा सदस्य राजेश जैन, चंद्रप्रकाश वैष्णव,चेतन कुमार धोबी,श्रीमती मंजू देवी बलाई, जयंत कुमार जैन,राकेश कुमार वैष्णव आदि
उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!