Dark Mode
कोटा: तीन दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला का शुभारंभ

कोटा: तीन दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला का शुभारंभ

18 व्यवसायों के कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री होगी

कोटा। कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा ने शुक्रवार को नयापुरा स्थित ग्रामीण हाट परिसर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला-2026 का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति भी हुई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कोटा दक्षिण विधायक ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी हमारे शिल्पकारों एवं कारीगरों को एक मंच प्रदान करती है। जिसके माध्यम से उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मार्केट एवं आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हस्त निर्मित उत्पादों को स्वदेशी मार्केट मिलेगा और बिक्री बढ़ेगी। प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला के उद्घाटन के बाद श्री संदीप शर्मा ने जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया के साथ वहां लगी विभिन्न स्टॉल पर कारीगरों एवं शिल्पकारों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों का भी अवलोकन किया। तीन दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला में 18 प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आने वाले 18 व्यवसायों के कारीगरों एवं शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री होगी। मेला 18 जनवरी तक चलेगा। मेले के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे बाल नृत्य प्रतियोगिता, अपरान्ह 3 बजे स्पेशल चाईल्ड डांस परर्फोमेंस, शाम 4 बजे लाइव म्यूजिक बैंड एवं शाम 6 बजे कराओके सिंगिंग म्यूजिक कॉन्टेस्ट का आयोजन होगा। 18 जनवरी को दोपहर 2 बजे मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि शाम 4 बजे गणेश वंदना एवं नृत्य प्रस्तुति होंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!