नवकार स्कूल में कृष्णा जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजन किया
बालोतरा। स्थानीय नवकार सी. सै. स्कूल में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। नवकार उपप्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया है कि कृष्ण के बाल्यवस्था की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जिसमें भगवान कृष्ण का जेल में जन्म,वासुदेव द्वारा समुंद्र पार करते हुए भगवान विष्णु व लक्ष्मीमाता के शेष नाग का छत्र किया हुआ। राधाकृष्ण झूला झूलते हुए आदि कई झाकियों व प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक सभी बच्चे कृष्ण व राधा बनकर आए तथा अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कक्षा 6वी से 12वी के बच्चो ने भी भाग लिया तथा कक्षा प्राइमरी के बच्चो ने भी मटकी फोड़ में भाग लिया तथा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया इस अवसर पर ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा नवकार समिति संयोजक राजेंद्र सालेचा , प्राचार्या रेणु पुरोहित, समिति सचिव नितेश गोगड़, सदस्य पृथ्वीराज गोठी, लालित दाणी , व प्रधानाध्यापिका मौसमी श्रीवास्तव उपस्थित थे।