अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के कृष्ण कुमार स्वामी जिला अध्यक्ष मनोनीत
झुंझुनू । अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने संघ का विस्तार करते हुए झुंझुनू जिला अध्यक्ष के पद पर झुंझुनू निवासी कृष्ण कुमार स्वामी को मनोनीत किया है। यह मनोनयन संघ के जयपुर संभागीय अध्यक्ष मनोहर जांगिड़,प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावा, प्रदेश सचिव अनिल कुमार एरन, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी शराफ की अनुशंसा से किया है। स्वामी संपूर्ण झुंझुनू जिले में संघ के सदस्य बनाने,कार्यकारणी का गठन करने के लिए अधिकृत है।आपका कार्य क्षेत्र संपूर्ण झुंझुनू जिला रहेगा। आपका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा। स्वामी के नेतृत्व में संपूर्ण झुंझुनू जिले के संघ सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।