कृष्णा सेवा संस्थान का किया सम्मान
बालोतरा। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्यों का सम्मान किया गया कृष्णा सेवा संस्थान के नगर प्रभारी विमल मालवीय ने बताया कि उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता बालोतरा प्रवास पर आए हुए है उन्होंने समाजसेवा में अग्रणी संस्थान कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्यों से मिलकर संस्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की व सेवाओं का अवलोकन किया संस्थान द्वारा नियमित की जा रही सेवाओं से प्रभावित होकर संगमलाल गुप्ता ने सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष संस्थापक धर्मेन्द्र दवे ने सांसद महोदय क़ो बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक व्यास के निर्देशन व कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम दांती,कृष्णा रक्तदान सेवा समिति प्रभारी मांगीलाल खत्री,अध्यक्ष गोपाल सैन,कृष्णा सुन्दरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वर दास,कोषाध्यक्ष बालूदास,कृष्णा गौ सेवा समिति अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी के विशेष सहयोग से हर दिन सेवा कार्य कर रही है!दवे ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान का मुख्य उद्देध्य प्राणी मात्र की निस्वार्थ सेवा है जो कि हर दिन किसी ना किसी रूप में की जा रही है!संस्थान के मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान के साथ सैकड़ो सदस्य जुड़े हुए है जिसमें से 70 सदस्य विशेष कार्यकारिणी में सम्मिलित है जिनका मुख्य ध्येय असहाय व्यक्तियों की सहायता करना है!सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान वास्तविक धरातल पर काम करने वाली संस्था है अगर हर शहर में कृष्णा सेवा संस्थान जैसी सामाजिक सेवा की संस्था होतो कोई असहाय व्यक्ति खुद क़ो अकेला महसूस नहीं करेगा!उन्होंने सभी सदस्यों क़ो अयोध्या आने का आमंत्रण भी दिया!इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया,संस्थान उपाध्यक्ष पवन गहलोत,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित,जवेरीलाल मेहता,सुरेश गोठी,हीरालाल प्रजापत,दलपत जैन,रामगोपाल राजपुरोहित,पारस माली,हीरालाल प्रजापत,राजेश सांखला,श्रवण माली,आनंद दवे,अशोक राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।