कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति की मीटिंग सम्पन्न
सीकर। कुम्हार कुमावत समाज की सामूहिक विवाह समिति की मीटिंग होटल हरि में गुरुवार शाम को समिति के अध्यक्ष रामावतार जलांधरा की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। जिसमें 23 अप्रैल को आयोजित चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन का लेखा जोखा पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही अन्य कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।यह जानकारी देते हुए समिति के संयोजक राधेश्याम काम्या ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित विवाह समारोह के सफल आयोजन पर समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया तथा पंचम समारोह की घोषणा होने पर सभी कार्यकर्ताओं को दुगुने जोश के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान अध्यक्ष रामावतार जलांधरा, संयोजक राधेश्याम काम्या, मनोहर लाल चतेरा, मंत्री नितेश पारमुवाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन भाटी, उपकोषाध्यक्ष सीताराम भाटी, उपमंत्री जानकीलाल मारवाल, रामगोपाल भोडिवाल, उपाध्यक्ष गोमाराम घटेलवाल, राजेन्द्र पारमुवाल, मदनलाल तूनवाल, चम्पालाल भाटी,मंगलचंद किरोड़ीवाल, विनोद भोडिवाल, रामवतार भोभरिया, रामदेव भाटी, रामस्वरूप मारोठिया, गिरधारी लाल घोड़ेला, प्रभूदयाल तूनवाल आदि उपस्थित थे।