Dark Mode
लक्ष्य संग वेदिका पिंटो की नई जोड़ी, रोमांस में होगा साइकोलॉजिकल ट्विस्ट

लक्ष्य संग वेदिका पिंटो की नई जोड़ी, रोमांस में होगा साइकोलॉजिकल ट्विस्ट

मुंबई। लक्ष्य के साथ बनेगी नई जोड़ी; साइकोलॉजिकल ड्रामा में दिखेगा रोमांस का नया ट्विस्ट! बॉलीवुड डेस्क। मुंबई ‘मुसाफिर कैफे’ में अपनी एक्टिंग से ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब लक्ष्य के साथ स्क्रीन पर एकदम फ्रेश जोड़ी के रूप में नज़र आने वाली हैं। एक्ट्रेस इस नई कहानी में अपने किरदार के जरिए एक नया और एक्साइटिंग रंग भरने के लिए तैयार हैं। ‘राख’ से अपनी खास पहचान बनाने के बाद फिल्ममेकर प्रोसीत रॉय अब अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस अनटाइटल्ड फिल्म में लक्ष्य के साथ वेदिका पिंटो लीड रोल में दिखाई देंगी।
कहा जा रहा है कि यह कोई टिपिकल रोमांस नहीं, बल्कि प्यार के साथ साइकोलॉजिकल ट्विस्ट का ऐसा कॉकटेल है, जो कहानी को काफी इंट्रिगिंग बनाने वाला है। ‘किल’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘द बा*र्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी वर्सेटिलिटी दिखा चुके लक्ष्य अब इस फिल्म में एक और ज्यादा लेयर्ड और अनप्रेडिक्टेबल किरदार एक्सप्लोर करते नज़र आएंगे। यानी इस बार लक्ष्य का अंदाज़ होगा थोड़ा हटके और कहानी होगी उससे भी ज्यादा सरप्राइज़िंग!
अपने डिस्टिंक्टिव स्टोरीटेलिंग स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले प्रोसीत रॉय इस बार रोमांस को साइकोलॉजिकल ट्विस्ट के साथ पेश करने वाले हैं। लक्ष्य और वेदिका पिंटो की फ्रेश जोड़ी इस कहानी की कमान संभालेगी। फिल्म के टाइटल और बाकी डिटेल्स का अभी इंतज़ार है, लेकिन इतना तय है कि इस अनोखे रोमांस में ट्विस्ट का तड़का देखने के लिए एक्साइटमेंट अभी से बढ़ने लगी है!

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!