Dark Mode
इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत, 42 अन्य लापता

इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत, 42 अन्य लापता

जकार्ता.  इंडोनेशिया के सुदूर नतुना क्षेत्र में एक द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण हुए दो भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश मंगलवार को भी जारी है। बचावकर्मी लापता 42 लोगों की तलाश में जुटे हैं। आपदा निवारण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों, पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों के दल दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना क्षेत्र में समुद्र की ऊंची लहरों से घिरे एक दूरस्थ द्वीप पर जेंटिंग और पंगकलां गांवों में खोज अभियान चला रहे हैं। आसपास की पहाड़ियों से आई कई टन मिट्टी की चपेट में आने वाले 27 मकानों में 42 लोगों के फंसे होने की खबर है।
नतुना आपदा एजेंसी ने मंगलवार को सुबह मृतक संख्या 11 से घटाकर 10 कर दी। हालांकि इसके बढ़ने की आशंका बनी हुई है। एजेंसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण घायल हुए आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर है। भूस्खलन के कारण 1200 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिन्होंने निकासी केंद्रों और अन्य आश्रयों स्थलों में पनाह ली है। राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि भूस्खलन के कारण हुए नुकसान और हताहतों की उचित संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!