उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से दो बच्चों की मौत, होटल ढहा
पौड़ी-काठगोदाम से 165 का रेस्क्यू; जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी
नई दिल्ली . उत्तराखंड-हिमाचल समेत देश के 7 राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। बुधवार सुबह लैंडस्लाइड से 2 बच्चों की मौत हो गई। रामपुर में होटल बह गया और उत्तरकाशी में सड़क टूट गई। पौड़ी गढ़वाल और काठगोदाम में फंसे करीब 165 लोगों को रेस्क्यू किया गया। जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी।मानसूनी सिस्टम के एक्टिव नहीं होने से अगले 24 घंटे में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। पिछले दो दिन से बारिश का दौर थमने से प्रदेश में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा घट गया है। सोमवार तक ओवरऑल 9% बारिश ज्यादा हुई थी। यह आंकड़ा मंगलवार को 6% तक पहुंच गया। बुधवार को आंकड़े में और कमी आ सकती है। नेपाल और बिहार में 3-4 दिन से हो रही बारिश से बगहा में गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह 4 बजे वाल्मीकि नगर गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए हैं। यहां से 2 लाख 92 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। इससे पश्चिमी चंपारण के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। DM ने जिले में हाई अलर्ट घोषित किया है। हरियाणा में मौसम विभाग ने 7 शहरों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला में मध्यम बारिश और अंबाला, कालका, बराडा, छछरौली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ही जिलों में 40 किलोमीटर स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने कल से फिर सूबे के अधिकांश जिलों में मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।राजस्थान में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। अगस्त के पहले 8 दिनों में पूरे राज्य में 10MM तक भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 अगस्त तक तेज बारिश की कोई आसार नहीं हैं।