महाकाल गैंग 005 का सरगना गिरफ्तार
जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने महाकाल गैंग 005 के सरगना को गिरफ्तार कर देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट डकैती एवं फायरिंग के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस पकड़े हुए आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही है।
डीसीपी (साउथ) दिगंत आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनुज गुर्जर उर्फ राजेश रूदावल भरतपुर का रहने वाला है और रूदावल भरतपुर का हिस्ट्रीशीटर है। थानाप्रभारी पूनम चौधरी ने बताया कि आरोपी हथियार भरतपुर एवं उत्तरप्रदेश से लाता है। और हथियार दिखाकर सुनसान जगहों पर लूटपाट करने की फिराक में था। आरोपी के पूर्व में लूट डकैती एवं हथियार के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रूदावल, सेवर भरतपुर में अनेक मुकदमों में फरार चल रहा है। आरोपी को पकड़ने और बरामदगी करने में थाने के कांस्टेबल रामलाल और रामअवतार की उल्लेखनीय भूमिका रही है।