Dark Mode
सखी केंद्र में भेंट किए एलईडी टीवी व लाइब्रेरी के लिए किताबें

सखी केंद्र में भेंट किए एलईडी टीवी व लाइब्रेरी के लिए किताबें

चूरू। महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित सखी केंद्र में सोमवार को चूरू विकास समिति, चूरू अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने एलईडी टीवी व लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर महिला अधिकारिता निदेशालय, जयपुर से उपनिदेशक डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि सामाजिक उन्नयन के लिए शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। सखी सेंटर पर पुस्तकें महिलाओं व बालिकाओं के मानसिक व बौद्धिक विकास में सहयोगी साबित होगी। चूरू विकास समिति, चूरू के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। इस पहल के माध्यम से हम सामाजिक सहयोग करने का प्रयास है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल हमारे लिए प्रेरणादायक है। इससे महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे और वे समाज में अपनी भूमिका को और सशक्त रूप से निभा सकेंगी। उन्होंने बताया कि सखी केंद्र में हिंसा से पीड़ित बालिकाओं/ महिलाओं को एक ही छत के नीचे अनेक नि: शुल्क सेवाएं उपलब्ध है। महिलाओं के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी परामर्श, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा, अस्थाई आश्रय आदि की नि: शुल्क सुविधा केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ललित चौहान, राम सिंह, ज्ञानप्रकाश गोदारा, सखी प्रबंधक पूनम कंवर आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!