"नो बैग डे" पर पुस्तकालय सम्बंधित गतिविधियां आयोजित
फलोदी। शहर की राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशव कुटिया में नो बैग डे से संबंधित गतिविधियों में विद्यालय स्तर पर रूम टू रीड की कार्यक्रम समन्वयक खुशबू पुरोहित द्वारा विद्यार्थियों के साथ पुस्तकालय से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिसमें पुस्तकालय में विद्यार्थियों द्वारा मनपंसद की कहानी पढ़ना, कहानी सुनाना, चित्रों पर चर्चा, चित्रकारी, कविता सुनाना, प्रभारी सुरेश और सावित्री व्यास द्वारा विद्यार्थियों से समझ आधारित प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी और बच्चों के अनुभवों को जोड़ते हुए कहानी पर चर्चा की गई। साथ ही साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तकालय में स्वतंत्र पठन के दौरान कहानी की किताबों और स्टोरी कार्ड्स से कहानी पढ़ते देख बहुत खुशी हुई और विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।