लायंस क्लब कोटा अध्यक्ष जुगल किशोर सोनी बेस्ट प्रेसिडेंट
कोटा। लांयस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट -3233 ई 2 द्वारा नाथद्वारा में दो दिवसीय कैबिनेट मीटिंग व अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। अवार्ड सेरेमनी में कोटा के सबसे पहले व पुराने क्लब,लांयस क्लब कोटा को आउस्टेडिंग क्लब व अध्यक्ष जुगल किशोर सोनी को बेस्ट प्रेसिडेंट बनाया गया है। एमजेएफ अशोक नुवाल ने बताया कि इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप तोषनीवाल व पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा सेवा कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लांयस क्लब कोटा अध्यक्ष बेस्ट प्रेसिडेंट प्लेटिनम अवार्ड व क्लब को आउटस्टैंडिंग क्लब चुना गया है।
उन्होने बताया कि क्लब को ब्लड डोनेशन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्लेटीनम अवार्ड तथा पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र जैन को जेड सी डायमंड अवार्ड तथा आईओएल के चेयरमैन अशोक नुवाल को भी प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुधाकर बहेडिया ने बताया कि क्लब को इसके अलावा ’आवश्यकता अनुसार कार्य ’शीर्षक में जरूरतमंदों को लोगो को सहायता पहुंचाने के लिए गोल्ड एवं ब्लड डोनेशन एरिया-5 में क्लब को चेयरपर्सन आनंद राठी को भी गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
क्लब सदस्यों का परिश्रम
बेस्ट प्रेसिडेंट बनने के बाद जुगल किशोर सोनी ने कहा कि लांयस क्लब कोटा सन 1962 से अपने सेवा कार्यों को अविराम कराता आया है। इस गौरवमयी क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के लिए क्लब सदस्यों में जुनून व लगन अद्वितीय है इसी टीमवर्क का नतीजा है क्लब आउटस्टैंडिंग क्लब बना और क्लब ने प्रांतीय अवार्ड सेरेमनी में 18 अवार्ड प्राप्त किए।